मोहाली के मेयर ने सीएम भगवंत मान को दिया पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन का श्रेय

मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन का श्रेय दिया। मोहाली में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल का श्रेय दिया।

मोहाली: मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह ने आज मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेज़बानी करना पूरे राज्य के लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की निजी कोशिशों की वजह से पंजाब को इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेज़बानी करने का ऐतिहासिक मौका मिला है। इससे राज्य में हॉकी और दूसरे खेलों को काफी बढ़ावा मिलेगा और युवा खेलों की तरफ आकर्षित होंगे।

Sarabjit Singh

टीम के साथ स्टेडियम का निरीक्षण करते मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह

मोहाली में खेले जाएगा टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर सरबजीत सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट के लीग मैच 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर में खेले जाएंगे। इसके बाद, सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे स्थान के मैच 4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया की छह प्रमुख टीमें - भारत, बांग्लादेश, जापान, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया - हिस्सा ले रही हैं। इन मुकाबलों से पंजाब का नाम इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मैप पर और मजबूती से उभरेगा।

End of Feed