एशियन गेम्स में मेडल के लिए मीराबाई की खास रणनीति, वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले उठाया ये कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 29, 2023, 02:45 PM IST

भारत की स्टार वेटलिफ्टर और टोक्य़ो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स को लेकर खास रणनीति अपनाई है। चानू वर्ल्ड चैंपियनशिप में वजन नहीं उठाएंगी और केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए जाएंगी। चानू एशियन गेम्स में मेडल के दावेदारों में से एक हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स के लिए मीराबाई चानू की खास रणनीति
  • वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं उठाएंगी वजन
  • केवल औपचारिकता के लिए लेंगी भाग

टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू की निगाहें एशियाई खेलों में पदक जीतने पर लगी हैं इसलिये वह अगले हफ्ते होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में वजन नहीं उठायेंगी बल्कि अपनी हिस्सेदारी की जरूरी औपचारिकता पूरी करने के लिये ही जायेंगी। पेरिस ओलंपिक के लिए विश्व चैम्पियनशिप अनिवार्य क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो चार सितंबर से रियाद में शुरु होगी जबकि एशियाई खेल इससे 20 दिन से भी कम समय में 23 सितंबर से चीन के हांगझोउ में आयोजित होंगे।

मीराबाई चानू

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (साभार-Twitter)

इन दो प्रतियोगिताओं के बीच इतना कम समय है कि इससे भारोत्तोलकों के लिए दोनों टूर्नामेंट में अपना वजन सही रखने और शिखर पर पहुंचना मुश्किल हो जायेगा। मुख्य कोच विजय शर्मा ने पीटीआई से कहा, ‘‘एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप के बीच बहुत ही कम समय है। विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेना अनिवार्य है तो हमने फैसला किया कि मीराबाई केवल रियाद जायेगी और अपना वजन करायेगी। ’’

End of Feed