Wimbledon 2024: डिफेंडिंग चैम्पियन वोंद्रोसोवा हुई उलटफेर की शिकार, पहले राउंड में हारकर हुई बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2024, 01:55 PM IST

Wimbledon 2024: विंबलडल 2024 में उलटफेर का सिलसिला शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट के महिला कैटेगरी के पहले राउंड मं डिफेंडिंग चैम्पियन मार्केटा वोंद्रोसोवा उलटफेर की शिकार हो गईं। उनको जेसिका बोजास मनेइरो ने लगातार सेट में हराया। वोंद्रोसोवा पिछले साल इस ग्रैंडस्लैम को जीतने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बनीं थी।

Wimbledon 2024: मार्केटा वोंद्रोसोवा 1994 से विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर होने वाली पहली महिला गत चैंपियन खिलाड़ी बनीं। ऑल इंग्लैंड क्लब पर 12 महीने पहले खिताब जीतकर सभी को हैरान करने वाली वोंद्रोसोवा को जेसिका बोजास मनेइरो ने 6-4, 6-2 से हराया। वोंद्रोसोवा पिछले साल घास के कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम को जीतने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बनीं थी।

Marketa Vondrousova

मैच के दौरान मार्केटा वोंद्रोसोवा। (फोटो- Wimbledon screengrab)

वोंद्रोसोवा ने हालांकि मंगलवार को एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कराया। वर्ष 1964 में शुरू हुए खेल के ओपन युग में इससे पहले सिर्फ एक बार विंबलडन की गत चैंपियन महिला खिलाड़ी को अगले साल पहले दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दिग्गज स्टेफी ग्राफ को 30 साल पहले लोरी मैकनील के खिलाफ इस स्थिति का सामना करना पड़ा था। वोंद्रोसोवा को इस बार छठी वरीयता मिली थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। दूसरी तरफ जेसिका ने अपने तीसरे ही ग्रैंडस्लैम में गत चैंपियन खिलाड़ी को हराया। उन्होंने इससे पहले दोनों ग्रैंडस्लैम में पहले दौर के मुकाबले गंवाए थे।

End of Feed