US Open Super 300: मालविका ने इस धाकड़ खिलाड़ी को हराकर किया उलटफेर, अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 29, 2024, 03:54 PM IST

US Open Super 300: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ा उलटफेर कर जीत हासिल की। उन्होंने स्कॉटलैंड की खिलाड़ी को तीन गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना जापान की खिलाड़ी से होगा।

US Open Super 300: भारतीय खिलाड़ी मालविका बंसोड ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर पर तीन गेम की रोमांचक जीत से अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नागपुर की 22 साल की मालविका ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता क्रिस्टी को 10-21 21-15 21-10 से शिकस्त दी।

Malvika Bansod, Malvika Bansod defeated Christy Gilmour, Malvika Bansod Win Against Christy Gilmour, Malvika Bansod reach semi final, US Open Super 300, US Open Super 300 badminton tournament,

मालविका बंसोड। (फोटो- Bai Media Teitter)

49वीं रैंकिंग की मालविका ने हायलो ओपन 2022 में क्रिस्टी को हराया था जब स्कॉटलैंड की शटलर ने चोट के कारण दूसरे गेम में रिटायर होने का फैसला किया था। भारतीय खिलाड़ी इससे पहले क्रिस्टी से दो बार हार चुकी हैं। इस साल अजरबेजान अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी का सामना अब जापान की छठी वरीय नातसुकी निडाइरा से होगा।

End of Feed