Women's World Boxing Championships: भारत की इन दो धाकड़ मुक्केबाज ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2023, 11:22 PM IST

Womens World Boxing Championships: भारत की दो धाकड़ मुक्केबाज महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर मुकाबले में ओलंपिक मेडिलस्ट लवलीना बोरगोहेन और साक्षी ने अपने-अपने कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर अगले राउंड के लिए जगह बनाई।

Womens World Boxing Championships: टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। लवलीना के साथ सोमवार को यहां साक्षी (52 किग्रा) ने भी 5-0 की दमदार जीत के साथ अंतिम आठ में अपनी जगह सुनिश्चित की। लवलीना ने जहां मेक्सिको की वनेसा ओर्टिज को पछाड़ा, वहीं साक्षी ने कजाखस्तान की जजीरा उराबायेवा को मात दी।

Lovlina Borgohain

लवलीना और टीम के अन्य सदस्य। (फोटो- बॉक्सिंग फेडरेशन के ट्विटर से)

भारतीय अभियान को हालांकि प्रीति की हार से झटका लगा। उन्हें करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में प्रीति की जगह को लेकर विवाद हो गया था, क्योंकि वह उसने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में खिताब नहीं जीता था।

End of Feed