मेस्सी के गोद में दिख रहा ये बच्चा अब रच रहा है इतिहास, 17 साल पुराना फोटो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2024, 04:45 PM IST

Lamine Yamal in lap of Lionel Messi, 17 Year Old Photo Goes Viral: इन दिनों यूरो 2024 और कोपा अमेरिका 2024, दोनों टूर्नामेंट जारी हैं। इसी बीच टूर्नामेंट के दो स्टार्स जिनके अंतरराष्ट्रीय करियर के कद में जमीन-आसमान का अंतर है, उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है। हम बात कर रहे हैं अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और स्पेन के युवा खिलाड़ी यमाल की।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेस्सी की गोद में स्पेन के स्टार खिलाड़ी यमाल
  • 17 साल पुरानी फोटो हुई वायरल
  • यूरो 2024 में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के यमाल

जाने माने फोटोग्राफर जॉन मोनफोर्ट ने लगभग 17 साल पहले चैरिटी कैलेंडर के लिए एक नवजात बच्चे के साथ जब लियोनेल मेस्सी की तस्वीरें लीं थी तब उन्हें पता था कि अर्जेंटीना का लंबे बालों वाला यह युवा फुटबॉल की दुनिया में बडा नाम बनेगा। उन्होंने हालांकि यह कल्पना नहीं की होगी कि मेस्सी ने अपनी गोद में जिस नवजात को उठाया है वह कम उम्र में ही अपने कौशल से फुटबॉल की दुनिया को प्रभावित करेगा।

Lamine Yamal in lap of Lionel Messi

लियोनेल मेस्सी की गोद में लमाइन यमाल (X)

पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही इस तस्वीर में मेस्सी ने जिस बच्चे को गोद में ली है मौजूदा समय में सबसे तेजी से उभरता हुआ खिलाड़ी लेमिन यामल है। महज 16 साल की उम्र में स्पने के लिए पदार्पण करने वाले यामल की तुलना अभी से फुटबॉल के दिग्गजों से हो रही है। वह जर्मनी में चल रही यूरोपीय चैम्पियनशिप में अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

End of Feed