इस अवॉर्ड की रेस में सबसे आगे हैं लियोनेल मेसी, ये धाकड़ खिलाड़ी दूर-दूर तक नहीं है लिस्ट में

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2023, 01:55 PM IST

Ballon d’Or 2023 Nominees List: लंबे समय के बाद अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर बैलन डी'ओर अवॉर्ड की रेस में हैं। इस बार इस अवार्ड की रेस में क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूर-दूर तक नहीं है। इस अवॉर्ड के विजेता की घोषणा 30 अक्टूबर को की जाएगी।

Ballon d’Or 2023 Nominees List: सात बार के बैलन डी'ओर विजेता लियोनेल मेस्सी को एक साल बाद फिर से फुटबॉल के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ियों में जगह मिली है लेकिन लंबे समय तक उनके प्रतिद्वंदी रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शामिल नहीं हैं।

lionel messi

लियोनेल मेसी। (फोटो- AFC Ajax Twitter)

दिसंबर में अर्जेंटीना को विश्वकप का खिताब दिलाने वाले और वर्तमान समय में इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे मेस्सी को पिछले साल इस सूची में जगह नहीं मिली थी। इस बार बुधवार को 30 पुरुष खिलाड़ियों की जो सूची जारी की गई उसमें मेस्सी का नाम शामिल है। उन्हें इस पुरस्कार के लिए एर्लिंग हालैंड और काइलिन एमबापे से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। पिछले साल के विजेता करीम बेनजेमा भी इस सूची में शामिल हैं।

End of Feed