BWF World Championships: लक्ष्य सेन विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दौर में, सिंधू हुईं बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 22, 2023, 10:45 PM IST

BWF World Championships में भारत के युवा स्टार लक्ष्य सेन का शानदार सफर जारी है। वह तीसरे दौरे में पहुंच गए हैं, जबकि एक बार फिर पीवी सिंधू ने निराश किया है। हार के साथ उनका इस टूर्नामेंट में सफर थम गया है। सेन ने मंगलवार को यहां कोरिया के जियोन हियोक जिन को हराया।

पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू का लचर प्रदर्शन जारी रहा और वह सीधे गेम में हार के साथ विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई लेकिन भारत के स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां कोरिया के जियोन हियोक जिन के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई। पांच पदक के साथ विश्व चैंपियनशिप की सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी सिंधू के शॉट में दमखम की कमी दिखी और उन्हें जापान की अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ सीधे गेम में 14-21 14-21 से हार झेलनी पड़ी। ओकुहारा विश्व चैंपियनशिप की 2017 की स्वर्ण और 2019 की रजत पदक विजेता हैं।

lakshya sen and pv sindhu

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु (साभार-BAI)

सोलहवीं वरीय सिंधू अपने करियर में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं।

End of Feed