IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने की पैरा एशियाई खेलों में भारतीय दल के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की सराहना

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने हाल में संपन्न एशियाई पैरा खेलों में पैरा खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की सराहना की है। 35 गोल्ड सहित भारतीय दल ने 114 पदक जीते और अपना सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने रविवार को हाल में संपन्न एशियाई पैरा खेलों में पैरा खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का 'अटूट जज्बा' देशभर के लाखों लोगों को तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

PT Usha

पीटी ऊषा (फोटो क्रेडिट ANI)

भारत के पैरा खिलाड़ियों ने एशियाई पैरा खेलों में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया और अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत ने कुल 114 पदक जीते जिनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने जापान में आयोजित इन खेलों के लिए 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था। यह संख्या 2023 में हांगझोउ में हुए खेलों में भेजे गए भारतीय दल की तुलना में लगभग आधी थी। उस समय भारत ने कुल 108 पदक जीते थे जिनमें 27 स्वर्ण पदक शामिल थे।

End of Feed