दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन निखत जरीन इस टूर्नामेंट का कटवाना चाहती हैं फाइनल टिकट

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 27, 2023, 05:40 PM IST

Indian boxer Nikhat Zareen :भारतीय महिला बॉक्सर निखत जरीन की नजर पेरिस ओलिंपिक में कोटा हासिल करने पर है। पिछले दिनों निखत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनी थीं। अब उसका फायदा उठाकर निखत ओलिंपिक के रिंग में उतरकर देश को वहां गोल्ड दिलाना चाहती हैं।

Indian boxer Nikhat Zareen : निखत जरीन ने दूसरी बार विश्व चैम्पियनशिप खिताब हासिल करने के बाद कहा कि रविवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता में मिले अनुभव का फायदा उठाकर वह इस साल के अंत में होने वाले एशियाई खेलों से 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना चाहती हैं। एशियाई खेल महाद्वीप के मुक्केबाजों के लिये पेरिस ओलंपिक के लिए पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है।

Nikhat Zareen

निखत जरीन। (फोटो - निखत जरीन के ट्विटर से)

निखत ने पिछले साल 52 किग्रा में विश्व खिताब जीता था, अब 50 किग्रा वजन वर्ग में वह दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनीं जो ओलंपिक वर्ग है। निकहत ने कहा, ‘यह टूर्नामेंट अच्छा अनुभव था। विशेषकर 50 किग्रा वर्ग में, जो ओलंपिक वर्ग है। मुझे वरीयता भी नहीं मिली थी जिससे मुझे छह मुकाबले लड़ने पड़े। लेकिन अंत में मैंने यहां स्वर्ण पदक जीता जिससे मैं बहुत खुश हूं।’

End of Feed