राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जोर-शोर से चल रही है भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियां

कॉमनवेल्थ गेम्स में शारीरिक रूप से सामान्य खिलाड़ियों के लिए 10 और पैरा खिलाड़ियों के लिए छह खेल शामिल होंगे। इसके लिए भारतीय एथलीट तैयारियों में जुट गए हैं। भारत की एथलेटिक्स टीम तैयारी के लिए पोलैंड और मुक्केबाज आयरलैंड जाएंगे, जबकि भारोत्तोलक पहले ही बर्मिंघम के लिए रवाना हो चुके हैं।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आयोजकों ने भले ही ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतियोगिताओं के दायरे को घटा दिया हो, लेकिन भारत इस बहु खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। भारत की एथलेटिक्स टीम तैयारी के लिए पोलैंड और मुक्केबाज आयरलैंड जाएंगे, जबकि भारोत्तोलक पहले ही बर्मिंघम के लिए रवाना हो चुके हैं।

india Athletes

भारतीय एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार। फोटो- सोशल मीडिया

ये खेल 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने हैं और इनमें शारीरिक रूप से सामान्य खिलाड़ियों के लिए 10 और पैरा खिलाड़ियों के लिए छह खेल शामिल होंगे। खर्च कम करने के लिए शहर में पूरे टूर्नामेंट का आयोजन आठ मील (12.8 किमी) के दायरे में किया जाएगा। इसमें 74 देशों के 3,000 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है जिसमें भारत दल में 126 खिलाड़ी शामिल हैं।

End of Feed