भारत को 30-40 ओलंपिक मेडल जीतने के लिए करना होगा ये काम, बोले-अभिनव बिंद्रा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2024, 08:44 PM IST

ओलंपिक में भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट ने मौजूदा दौर के खिलाड़ियों की मानसिकता पर प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक में मेडल की संख्या बढाने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में भी ध्यान खींचा है।

भारत के पहले व्यक्तिगत स्पर्धा के ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा का मानना है कि खिलाड़ियों की मौजूदा पीढ़ी उनके समय के ‘कमजोर दिल’ वाले खिलाड़ियों की तुलना में अधिक मजबूत है। बीजिंग ओलंपिक (2008) में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा ने 26 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए देश की तैयारियों पर फ्रांस के दूतावास और ‘इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएफसीसीआई)’ के साथ आयोजित एक पैनल चर्चा के दौरान भारतीय दल को सलाह दी कि वे अतीत या भविष्य के बारे में सोचने की गलती न करें।

SPORTS News Hindi, khel samachar, sports news hindi

अभिनव बिंद्रा (साभार-X)

भारत के लगभग 125 खिलाड़ियों ने इन खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो देश के इतिहास में सबसे ज्यादा है। बिंद्रा ने कहा, ‘‘मैं एक ऐसी पीढ़ी से आया हूँ जो स्वभाव से कमजोर दिल वाली थी। आज के दौर के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कहीं अधिक है। वे इन खेलों में सिर्फ हिस्सा लेना नहीं बल्कि पदक जीतना चाहते है। ये खिलाड़ी कोई और पदक नहीं बल्कि स्वर्ण पदक जीतना चाहते है। यह हमारे समाज का प्रतिबिंब है कि पिछले कुछ वर्षों में यह कैसे विकसित हुआ है।’’

End of Feed