LIVE

IND vs NZ Hockey Highlights: न्यूजीलैंड से पेनल्टी शूट आउट में हारकर विश्व कप से बाहर हुआ भारत, खत्म हुआ अभियान

IND vs NZ Hockey Highlights:  न्यूजीलैंड से पेनल्टी शूट आउट में हारकर विश्व कप से बाहर हुआ भारत, खत्म हुआ अभियान
IND vs NZ Hockey Highlights: न्यूजीलैंड से पेनल्टी शूट आउट में हारकर विश्व कप से बाहर हुआ भारत, खत्म हुआ अभियान

हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का अभियान न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टीशूट आउट में हार के साथ ही समाप्त हो गया है। फुल टाइम में मुकाबला 3-3 से बराबर रहने के बाद भारत को 4-5 के अंतर से हार मिली है। भारतीय टीम मैच में तीसरे क्वार्टर तक 3-1 से आगे थी। लेकिन न्यूजीलैंड ने आखिरी 15 मिनट में शानदार खेल दिखाते हुए 3-3 की बराबरी पर मैच खत्म करने में सफल रही। इसके बाद रोमांचक पेनल्टीशूट आउट में 9-9 शॉट के बाद न्यूजीलैंड की टीम 5-4 से मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही है। न्यूजीलैंड का क्वार्टर फाइनल में अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम से होगा। 48 साल से विश्व कप में पदक का इंतजार कर रही भारतीय टीम का इंतजार और लंबा हो गया है।

JAN 22, 2023 21:38 IST

विश्व कप से बाहर हुआ भारत, प्रशंसकों के टूटे दिल

JAN 22, 2023 21:08 IST

भारत हारा, न्यूजीलैंड क्वार्टर फाइनल में

भारतीय टीम पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई है।
JAN 22, 2023 21:06 IST

न्यूजीलैंड का नौवां प्रयास, गोल में हुआ तब्दील

न्यूजीलैंड ने नौवें प्रयास को गोल में तब्दील करके 4-5 की बढ़त बना ली है।
JAN 22, 2023 21:04 IST

सुखजीत भी चूके, स्कोर 4-4 से बराबर

भारत ने भी अपना आठवां मौका गोल करने का गंवा दिया है। भारत ने बैक स्टिक के लिए रिव्यू लिया है।
JAN 22, 2023 21:03 IST

न्यूजीलैंड ने गंवाया आठवां प्रयास

न्यूजीलैंड आठवें प्रयास को गोल में तब्दील करने से चूक गया।
JAN 22, 2023 21:03 IST

राजकुमार ने फिर कराई वापसी

सातवें स्ट्रोक को राजकुमार ने गोल में तब्दील करके भारत को 4-4 की बराबरी पर ला दिया है।
JAN 22, 2023 21:02 IST

भारत का गोलकीपर बदला, पाठक मैदान पर

कीवी टीम ने सातवें स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर दिया। पाठक गोल नहीं बचा पाए। न्यूजीलैंड इसके साथ ही 3-4 से आगे हो गया है।
JAN 22, 2023 21:00 IST

हरमनप्रीत भी गोल करने से चूके

हरमनप्रीत सिंह भी चूके। स्कोर 3-3 से बराबर।
JAN 22, 2023 20:59 IST

न्यूजीलैंड ने गंवाया लगातार तीसरा मौका

न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी पेनल्टी गोल में तब्दील करने का मौका गंवा दिया।
JAN 22, 2023 20:57 IST

न्यूजीलैंड पांचवें प्रयास में चूका

न्यूजीलैंड भी अपने पांचवें प्रयास को गोल पोस्ट में पहुंचाने में सफल नहीं रहा। स्कोर 3-3 से बराबर।
JAN 22, 2023 20:56 IST

सुखजीत ने किया गोल

सुखजीत ने पांचवें प्रयास को गोल में तब्दील करके भारत को मैच में वापस लौटा गिया। स्कोर 3-3 से बराबर।
JAN 22, 2023 20:56 IST

न्यूजीलैंड चौथे प्रयास में चूका

न्यूजीलैंड भी अपने चौथे प्रयास को गोल में तब्दील करने से चूक गया। चार अटैम्पट के बाद भारत 2- न्यूजीलैंड 3।
JAN 22, 2023 20:54 IST

शमशेर भी चूके

अभिषेक के बाद शमशेर भी गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने में नाकाम रहे। स्कोर भारत 2-न्यूजीलैंड 3।
JAN 22, 2023 20:54 IST

न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त

न्यूजीलैंड ने तीसरे प्रयास को गोल में तब्दील करके 2-3 की बढ़त बना ली है।
JAN 22, 2023 20:53 IST

पेनल्टी शूट में चूके अभिषेक

अभिषेक भारत के लिए तीसरे प्रयास को गोल में तब्दील करने से चूक गए। भारत 2 न्यूजीलैंड 2 ।
JAN 22, 2023 20:51 IST

न्यूजीलैंड ने की बराबरी

न्यूजीलैंड ने दूसरे प्रयास को गोल में तब्दील करके 2-2 की बराबरी कर ली।
JAN 22, 2023 20:51 IST

राजकुमार ने किया भारत के लिए दूसरा गोल

राजकुमार ने पेनल्टीशूट में दूसरे प्रयास को गोल में तब्दील करके 2-1 आगे कर दिया।
JAN 22, 2023 20:50 IST

न्यूजीलैंड ने की बराबरी, रसेल ने किया गोल

कप्तान रसेल ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करके 1-1 से बराबर कर दिया।
JAN 22, 2023 20:49 IST

हरमनप्रीत ने की शुरुआत, भारत को दिलाई बढ़त

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले शूट को गोल में तब्दील करके 1-0 से आगे कर दिया।
JAN 22, 2023 20:45 IST

आखिरी सेकेंड में पाठक ने बचाया

आखिरी दो सेंकेंड में गेंद को भारतीय गोल पोस्ट में जाने से गोलकीपर पाठक ने रोक गिया। उन्होंने मैच में तीसरा शानदार सेव किया।