LIVEAsian Games 2023: जापान को 5-1 से मात देकर भारत ने जीता पुरुष हॉकी में गोल्ड, कटाया पेरिस ओलंपिक का टिकट

Asian Games 2023: जापान को 5-1 से मात देकर भारत ने जीता पुरुष हॉकी में गोल्ड, कटाया पेरिस ओलंपिक का टिकट
India vs Japan Hockey Final Live Score Online, IND vs JAP Asian Games 2023 Hockey Final Today Match Live Score Streaming Updates: मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में पिछले बार की चैंपियन जापान को 5-1 के अंतर से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। एशियाई खेलों में यह भारतीय टीम की पुरुष हॉकी में चौथा गोल्ड है। इससे पहले साल 2014 में इंचियोन में भारतीय टीम स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रही थी। पिछली बार जकार्ता में भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही है। भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीत के साथ पेरिस ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया है। जापान की टीम एशियाई खेलों में भारत को पटखनी देने में नाकाम रही। इस मुकाबले से पहले एशियाई खेलों में खेले गए 15 मुकाबलों में से सभी में भारतीय टीम विजयी रही थी। साल 1932 में ओलंपिक में भारत और जापान की टीम ने हॉकी का गोल्ड और सिल्वर जीता था। किसी वैश्विक स्पर्धा में ऐसा 92 साल बाद गोल्ड और जीतने में सफल हुए हैं।भारत के लिए खिताबी मुकाबले में दो गोल हरमनप्रीत सिंह (32', 59') ने किए। वहीं एक-एक गोल कप्तान मनप्रीत सिंह(25'), अमित रोहिदास (36') और अभिषेक(48') ने किया। जापान की टीम एक गोल कर सकी गोल 51 मिनट में तनाका ने किया।
Indian Mens Hockey Team: भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में जीता चौथा गोल्ड
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह एशियाई खेलों ये चौथा स्वर्ण पदक है। 1966, 1998, 2014 में भारत ने इससे पहले गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में 9 रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।
India vs Japan Hockey Final: भारत ने किया पांचवां गोल
भारत ने खिताबी मुकाबले के खत्म होने से 3 मिनट पहले पांचवां गोल करके मुकाबले में 5-1 की बढ़त बना ली है। हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर पेनल्टी को गोल में तब्दील किया और भारत की बढ़त को 5-1 का कर दिया।
India vs Japan Hockey Final: 5 मिनट का खेल बाकी, भारत 4-1 से आगे
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले के खत्म होने से पांच मिनट पहल 4-1 की बढ़त बना ली है।
India vs Japan Hockey Final: मनदीप सिंह हुए बाहर
मनदीप सिंह जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं।
India vs Japan Hockey Final: 7 मिनट का खेल बाकी, भारत 4-1 से आगे
फाइनल मुकाबले के खत्म होने से 7 मिनट पहले भारतीय टीम 4-1 से आगे है। भारतीय टीम ने एक तरह से गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है।
India vs Japan Hockey Final: जापान को मिले बैक टू बैक पेनल्टी कॉर्नर
जापान को चौथे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला।जिसे श्रीजेश ने बचाया लेकिन लगातार दूसरा पेनल्टी भी जापान की टीम को मिल गया। जिसे उसने गोल में तब्दील करके अपना खाता मैच में खोल लिया।
India vs Japan Hockey Final: अभिषेक ने किया भारत के लिए चौथा गोल
भारत के लिए चौथे क्वार्टर में गोल अभिषेक कुमार ने फील्ड गोल के रूप में किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 4-0 की फाइनल मुकाबले में बढ़त बना ली है।
India vs Japan Hockey Final: एशियन गेम्स में भारत से कभी नहीं जीता है जापान
एशियाई खेलों में भारत के खिलाफ जापान हॉकी में कभी जीत नहीं हासिल कर सका।
India vs Japan Hockey Final: चौथे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और जापान के बीच खेले जा रहा एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले का चौथा और आखिरी क्वार्टर शुरू हो चुका है।
India vs Japan Hockey Final: तीसरे क्वार्टर के बाद भारत 3-0 से आगे
भारत ने एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी के फाइनल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर के खत्म होने के बाद 3-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में पहला क्वार्टर 0-0 से बराबर रहा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने एक गोल किया। इसके बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके बढ़त को तिगुना कर लिया। जापानी खिलाड़ी भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे।
India vs Japan Hockey Final: भारत ने जीत की ओर बढ़ाए कदम
भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास ने गोल किए।
India vs Japan Hockey Final: भारत ने किया तीसरा गोल, अमित रोहिदास ने किया गोल
भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल अमित रोहिदास ने तीसरे क्वार्टर में किया। उन्होंने पेनल्टी को गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की।
India vs Japan Hockey Final: मनप्रीत ने किया भारत के लिए दूसरा गोल, भारत 2-0 से हुआ आगे
भारत के लिए तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी को गोल में तब्दील करके बढ़त को दो गुना कर लिया है। मनप्रीत ने इस बार पेनल्टी को गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की।
India vs Japan Hockey Final: भारत की 1-0 की बढ़त के साथ खत्म हुआ दूसरा क्वार्टर
भारत ने हॉकी के फाइनल मुकाबले में फर्स्ट हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए एकलौता गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया।
India vs Japan Hockey Final: भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने बचाया गोल
दूसरे क्वार्टर के13वें मिनट में भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने शानदार तरीके से बचाव किया और मैच में जापान को बराबरी करने से रोक दिया।
India vs Japan Hockey Final: भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त, मनप्रीत ने खोला खाता
भारत को मैच के 25वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने शानदार रिवर्स शॉट पर गोल करके 1-0 की बढ़त दिला दी है।
India vs Japan Hockey Final: दूसरे क्वार्टर के शुरुआती पांच में भी नहीं हुआ कोई गोल
फाइनल मुकाबले के दूसरे क्वार्टर में भी भारत और जापान की टीमें पहले पांच मिनट में कोई गोल नहीं कर सकीं।
India vs Japan Hockey Final: पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर पाया भारत
भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। गेंद को सही तरीके के फ्लिक नहीं कर सके।
India vs Japan Hockey Final: भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला है।
India vs Japan Hockey Final: दूसरे क्वार्टर का शुरू हुआ खेल, स्कोर 0-0
भारत जापान के बीच फाइनल मुकाबले का दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। स्कोर 0-0 से बराबर है।