Hockey World Cup: भारतीय महिलाओं ने चीन को चौंकाया, ओलंपिक मेडलिस्ट टीम को 2-2 से बराबरी पर रोका

Hockey World Cup: चीन ने पिछले महीने ही एशिया कप फाइनल में भारत को 4-1 से हराया था। लेकिन वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-4 चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।

Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत दमदार अंदाज में की। रविवार को वागनर स्टेडियम में खेले गए पूल डी के मैच में भारत ने पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-4 चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। एफआईएच रैंकिंग में 5 स्थान ऊपर वाली टीम के खिलाफ ये ड्रॉ भारत के लिए जीत जैसा है। कोच शोर्ड मारिन की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और चीन को बैकफुट पर धकेल दिया।

Hockey (5)

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरुआत (फोटो साभार- Hockey India)

भारत ने किया पहला गोल

मैच के 8वें मिनट में नवनीत कौर ने फील्ड गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाकर चीन को हैरान कर दिया। नवनीत शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने एशिया कप और क्वालीफायर्स में भी गोल किए थे। लेकिन पहले क्वार्टर के आखिरी सेकेंड में भारत की गलती भारी पड़ी। शिल्पी के फाउल पर चीन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे झांग यिंग ने गोल में बदला और स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने अपना जलवा दिखाया। 25वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर उन्होंने सटीक गोल दागकर भारत को फिर 2-1 से आगे कर दिया। दीपिका ने हाल ही में नेशंस कप 2026 में 6 गोल किए थे और टूर्नामेंट भी भारत ने जीता था।

End of Feed