झिंगन और छेत्री का कमाल, भारतीय फुटबॉल टीम ने किर्गिस्तान गणराज्य को हराकर जीता ट्राई-नेशन खिताब

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 29, 2023, 01:34 AM IST

India vs Kyrgystan, Tri-Nation football tournament: भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ियों संदेश झिंगन और कप्तान सुनील छेत्री के गोल के दम पर भारतीय फुटबॉल टीम ने तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को किर्गिस्तान गणराज्य को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

संदेश झिंगन और कप्तान सुनील छेत्री के गोल के दम पर भारत ने तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां किर्गिस्तान गणराज्य को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में बुधवार को म्यांमा पर 1-0 की जीत हासिल की थी। उसे टूर्नामेंट जीतने के लिये महज एक ड्रा की जरूरत थी क्योंकि किर्गिस्तान गणराज्य ने शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में म्यांमा के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला।

indian football team

भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team)

लगभग 30,000 की क्षमता वाले खचाखच भरे स्टेडियम में मैच की शुरुआत से ही दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। झिंगन ने मैच के 34वें मिनट में भारत को बढ़त दिलायी जबकि करिश्माई खिलाड़ी छेत्री ने 84वें मिनट में इस बढ़त को दो गुणा कर दिया।

End of Feed