महिला अंडर-18 एशिया कप: कोरिया को 3-0 से हराकर भारत ने जीता ब्रांज मेडल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां कोरिया के खिलाफ तीसरे स्थान के मैच में 3-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 एशिया कप में कांस्य पदक जीता। वहीं, दूसरी तरफ मेंस टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

काकामिगाहारा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां कोरिया के खिलाफ तीसरे स्थान के मैच में 3-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 एशिया कप में कांस्य पदक जीता। भारत की ओर से संदीप कुमारी (दूसरे मिनट), कप्तान स्वीटी कुजूर (16वें मिनट) और नौशीन नाज (33वें मिनट) ने गोल दागे और टीम को पोडियम पर जगह दिलाई।

Hockey (2)

भारत ने जीता ब्रांज मेडल। फोटो- हॉकी इंडिया

महिला अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ शूटआउट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने कोरिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की और शुरुआती दो मिनट में ही बढ़त बना ली। संदीप कुमारी ने बेहतरीन संयम दिखाया और दूसरे ही मिनट में शानदार फिनिश के साथ भारत को बढ़त दिला दी।

End of Feed