French Open 2024: इगा स्वियातेक लगातार तीसरी बार बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन

पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इगा स्वियातेक ने चौथी बार जीता फेंच ओपन खिताब
  • 24साल से कम उम्र में 4 फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी
  • बनीं सेरेना के बाद लगातार तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहली खिलाड़ी

पेरिस: दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने जैस्मिन पाओलिनी को 6-2, 6-1 से हराकर लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। पोलैंड की स्वियातेक का ये चौथा फ्रेंच ओपन और पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 24 साल की होने से पहले वो चार बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने वाले दुनिया की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। पुरुष खिलाड़ियों में ये उपलब्धि राफेल नडाल और बोजोर्न बर्ग जैसे धाकड़ खिलाड़ी ही कर सके हैं।

Iga Swiatek

इगा स्वियातेक

फ्रेंच ओपन में जीता लगातार 21वां मैच

पिछले तीन साल में स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन में एक भी मैच नहीं गंवाया है। उनकी विजय रथ लगातार जारी है। वो लगातार 21 मैच में जीत दर्ज कर चुकी हैं। फ्रेंच ओपन में उन्हें आखिरी बार हार साल 2021 के क्वार्टर फाइनल में मिली थी। उन्हें आखिरा बार लाल बजरी पर मारिया सक्कारी ने पटखनी दी थी।

End of Feed