Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत, ऐसा है समीकरण

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 08:00 AM IST

How Indian hockey team will reach into World Cup 2023 Quarter finals: हॉकी विश्व कप में 48 साल से पदक का इंतजार कर रही भारतीय टीम अपने ग्रुप दौर के आखिरी मुकाबले में वेल्स को पटखनी देने के बाद भी सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही है। जानिए अब टीम इंडिया के लिए कैसे खुलेगा क्वार्टर फाइनल का दरवाजा?

भुवनेश्वर: हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को पूल डी के अपने आखिरी मुकाबले में वेल्स को 4-2 के अंतर से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल डी में इंग्लैंड के बाद दूसरे पायदान पर रही। भारत और इंग्लैंड दोनों ने ही ग्रुप दौर के अपने दो-दो मुकाबले जीते और एक मुकाबला ड्रॉ खेला। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला ही गोल रहित ड्रॉ रहा था।

Indian-Hockey-team

भारतीय हॉकी टीम(साभार Hockey India)

गोल अंतर ने छीना क्वार्टर फाइनल का टिकट

भारत और इंग्लैंड के बीच पूल डी में पहले और दूसरे स्थान का फैसला गोल अंतर के आधार पर हुआ। भारत ने अपने तीन मैच में 6 गोल किए और दो गोल खाए। उसका गोल अंतर 4 का रहा। वहीं इंग्लैंड ने तीन मैच में कुल 9 गोल किए और एक भी गोल नहीं खाया। उसका गोल अंतर 9 का रहा। इसी वजह से भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब उसे क्रॉस ओवर मुकाबले के जरिए क्वार्टर फाइनल की राह तय करनी होगी।

न्यूजीलैंड के साथ होगी क्रॉसओवर में भिड़ंतपूल डी में दूसरे पायदान पर रही भारतीय टीम को क्रॉस ओवर मुकाबले में पूल सी में तीसरे पायदान रहने वाली न्यूजीलैंड से होगी। ये मुकाबला 22 जनवरी को भुवनेश्वर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत के बाद ही भारतीय टीम 24 जनवरी को पूल बी की टॉपर से होगा। जो कि जर्मनी और बेल्जियम में से एक टीम हो सकती है।

End of Feed