पेरिस ओलंपिक के लिए हरमनप्रीत के नेतृत्व में हॉकी इंडिया ने की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 26, 2024, 04:23 PM IST

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक के लिए हॉकी इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार भारतीय टीम में पांच खिलाड़ी ओलंपिक में पहली बार उतरेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • हॉकी इंडिय ने की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा
  • हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में उतरेगी भारतीय हॉकी टीम
  • पहली बार 5 खिलाड़ी ओलंपिक में उतरेंगे

Paris Olympic 2024: हॉकी इंडिया ने अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए बुधवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें हरमनप्रीत सिंह को कप्तान और हार्दिक सिंह को उप कप्तान बनाया गया। भारतीय टीम में पांच खिलाड़ी ओलंपिक में पदार्पण करेंगे, इनके अलावा टीम में पिछले चरण में हिस्सा ले चुके कुछ सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को गत चैम्पियन बेल्जियम, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

भारतीय हॉकी टीम (साभार-Hockey India)

पूल अंक तालिका में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। भारतीय खिलाड़ी इस समय बेंगलुरु के साई केंद्र में राष्ट्रीय शिविर में ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त हैं। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह चौथी बार ओलंपिक में भाग लेंगे जबकि कप्तान हरमनप्रीत का यह तीसरा ओलंपिक होगा। वहीं पांच खिलाड़ी भारत के लिए ओलंपिक में पदार्पण करेंगे जिसमें जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह शामिल हैं।

End of Feed