लॉस एंजिलिस में पदक जीतने पर है एशियाड की गोल्डन गर्ल कुमकुम मोहोद की नजर

आइची नागोया में तीरंदाजी का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद की नजर अब साल 2028 में लास एंजिलिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में पदक जीतने पर है।

नई दिल्ली: एशियाई खेलों में भारत को रिकर्व तीरंदाजी में व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला स्वर्ण दिलाने वाली कुमकुम मोहोद ने आईओए की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार लेने के बाद कहा कि अब उनकी नजरें लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में पदक जीतने पर है। सत्रह बरस की कुमकुम ने आइची नागोया में हुए एशियाई खेलों में इतिहास रचने हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। उन्हें इस प्रदर्शन के लिये यहां आयोजित एक समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ का एशियाई खेलों की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पहला जसपाल राणा पुरस्कार दिया गया। मोहोद ने कहा,'यह पूरी टीम की मेहनत थी जो रंग लाई । टीम बांडिंग बहुत अच्छी थी और अब नजरें लॉस एंजिलिस में पदक जीतने पर है।'

Kumkum Mohod

कुमकुम मोहोद

कलकल को मिला राजा रणधीर सिंह पुरस्कार

वहीं सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का राजा रणधीर सिंह पुरस्कार पहलवान सुजीत कलकल को मिला जिन्होंने पुरुषों की 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में हारी हुई बाजी पलटकर स्वर्ण पदक जीता। कलकल ने कहा,'मुझे बहुत खुशी हो रही है कि यह पहला पुरस्कार मुझे मिला है । कुछ सोचा नहीं था कि स्वर्ण जीतने पर कैसे जश्न मनाऊंगा, बस अपने आप हो गया।'

End of Feed