Longest goal in football: फुटबॉल के मैदान पर जब दर्शक पहुंते हैं तो अगले 90 मिनट तक या फिर एक्स्ट्रा टाइम में भी वो पल-पल सिर्फ एक चीज देखने को तरसते रहते हैं, और वो है गोल। मैदान पर 20 खिलाड़ी किसी तरह दूसरी टीम के गोल में गेंद पहुंचानेे की कोशिश में जुटे रहते हैं, जबकि बाकी दो खिलाड़ी यानी गोलकीपर गोल बचाने के लिए मेहनत करतेे नजर आते हैं। लेकिन एक ताजा वीडियो वायरल है जिसमें एक गोलकीपर ने ही गोल कर दिया, वो भी अपने छोर से सीधे दूसरे छोर के गोल में।
संभावित रूप से फुटबॉल में सबसे लंबा गोल (TNT Sports Chile)
मामला चिली की शीर्ष सॉकर लीग के मुकाबले का है जहां कोबरेसल और कोलो-कोलो टीमों के बीच मैच चल रहा था। मैच के 77वें मिनट में जब कोबरेसल की टीम पहले से 2-0 की बढ़त के साथ मजबूत नजर आ रही थी, तभी उनकी टीम के अर्जेंटीनी गोलकीपर लियान्ड्रो रेकिना ने अपने गोल से खड़े-खड़े एक ऐसा जबरदस्त शॉट लगाया जिस पर गेंद पूरा मैदान पार करते हुए दूसरे छोर पर विरोधी टीम के गोल में जा पहुंची।
⚽⚪🟠 El primer gol arco a arco del #CampeonatoBetssonAsí fue la anotación de Leandro Requena desde su propia puert… t.co/0nFx45Ngc5
— ANI (@ANI) Mar 18, 2023
देखिए उस गोल का वीडियो
इस गोल को 101 मीटर का माना जा रहा है और सबसे लंबे गोल का विश्व रिकॉर्ड 96.01 मीटर का है। अगर वाकई ये गोल 101 मीटर का है, जिसकी पुष्टि जल्द हो जाएगी तो ये नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है।
