फीफा वर्ल्ड कप 2030 में 7वें आसमान पर होगा रोमांच, बढ़ने वाली है टीमों की संख्या

फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने जानकारी दी है कि फीफा वर्ल्ड कप 2030 में टीमों की संख्या बढ़ने वाली है। 2026 में पहली बार 48 टीमों के बीच खेला गया था। फीफा के 56 वर्षीय अध्यक्ष ने विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 करने को "100 प्रतिशत सफल" बताया।

फीफा वर्ल्ड कप 2023 मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल की मेजबानी में खेला जाना है। इतन ही नहीं मौजूदा वर्ल्ड कप 48 टीमों के बीच खेला जा रहा है और 2030 में टीम की संख्या बढ़ सकती है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने जानकारी दी है कि 2030 एडिशन के लिए फीफा विश्व कप में टीमों की संख्या 64 करने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि 1998 से साल 2022 तक 32 टीमों के बीच फीफ वर्ल्ड कप खेला गया था। 2026 में पहली बार टीमों की संख्या बढ़कर 48 हुई थी और भविष्य में यह 64 हो सकती है।

giani infentino

जियानी इन्फेंटिनो (साभार-X)

टीमों की संख्या बढ़ाने पर इन्फेंटिनो ने कहा "यह (64 टीमों का टूर्नामेंट) निश्चित रूप से एक ऐसा मुद्दा है जिसकी इस विश्व कप के बाद संबंधित समितियों में जांच और चर्चा की जाएगी," उन्होंने ये बात द एथलेटिक के अनुसार स्विस मीडिया आउटलेट ब्लूविन के साथ बातचीत में कही।

End of Feed