Turkey Earthquake: मलबे में फंसे फुटबॉलर क्रिस्टियन अत्सु को सुरक्षित निकाला गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 7, 2023, 04:11 PM IST

Turkey Earthquake, Christian Atsu safely rescued: इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉल क्लबों से खेल चुके घाना के फुटबॉलर क्रिस्टियन अत्सु को तुर्की में आये विनाशकारी भूकंप के बाद से मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है । घाना फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। घाना के खिलाड़ी अत्सु तुर्किये के क्लब हातायिस्पोर के लिये खेलते हैं।

चेल्सी और न्यूकैसल के पूर्व फॉरवर्ड क्रिस्टियन अत्सु को तुर्की में आये विनाशकारी भूकंप के बाद से मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है । घाना फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। घाना के खिलाड़ी अत्सु तुर्किये के क्लब हातायिस्पोर के लिये खेलते हैं। क्लब के प्रवक्ता मुस्तफा ओजात ने बताया था कि वह उस इमारत में थे जो नष्ट हो चुकी है । क्लब के दो खिलाड़ियों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है।

christian atsu rescued

क्रिस्टियन अत्सु

अत्सु के बारे में पता नहीं लग पा रहा था लेकिन घाना फुटबॉल संघ ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा ,‘‘ हमें सकारात्मक खबर मिली है कि क्रिस्टियन अत्सु को सकुशल निकाल लिया गया है।’’ उनका उपचार चल रहा है लेकिन उसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

End of Feed