जर्मनी के पूर्व मिडफील्डर मेसुत ओजिल ने चोटों से परेशान होकर बुधवार को फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। इस 34 साल के खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मुझे 17 साल तक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर खेलने का सम्मान मिला और मैं इस मौके के लिए शुक्रगुजार हूं।’’
मेसुत ओजिल ने लिया संन्यास (AP)
जर्मनी की 2014 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ओजिल ने कहा, ‘‘हाल के हफ्तों और महीनों में कुछ चोटें लगी जिससे स्पष्ट हो गया कि अब फुटबॉल के बड़े मंच को छोड़ने का समय आ गया है।’’
Thank you ❤️ t.co/Aqr4pB5SI2
— ANI (@ANI) Mar 22, 2023
मेसुत ओजिल ने जर्मनी की सीनियर फुटबॉल टीम के लिए 2009 से 2018 के बीच 92 मैचों में 23 गोल किए। जबकि अपने सीनियर फुटबॉल करियर में तमाम फुटबॉल क्लबों से खेलते हुए उन्होंने 427 मचों में 73 गोल किए।
