IND vs PAK FIH Hockey World Cup 2026 Match Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर अगले दौर में पक्की की अपनी जगह, सरपंच साहब की सेना ने मचाया धमाल
FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय अभियान जारी
𝗔 𝗗𝗘𝗖𝗔𝗗𝗘 𝗢𝗙 𝗗𝗢𝗠𝗜𝗡𝗔𝗡𝗖𝗘. 𝗔𝗡𝗢𝗧𝗛𝗘𝗥 𝗖𝗛𝗔𝗣𝗧𝗘𝗥 𝗪𝗥𝗜𝗧𝗧𝗘𝗡. 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 19, 2026
Indian Men's Team defeated Pakistan 5–3 in a thrilling Pool D clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026, extending their dominance in this iconic rivalry. 🏑🏆… pic.twitter.com/UqhiEV6v57
FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 के अंतर से मात देकर हॉकी विश्व कप 2026 में दूसरे राउंड में पहुंच गया है। भारत के लिए मैच में सबसे ज्यादा दो गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। एक-एक गोल मनदीप, अभिषेक और हार्दिक ने किया।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने गंवाया पेनल्ट कॉर्नर
तीन मिनट मैच के शेष रहते पाकिस्तान को रिव्यू के बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इसका फायदा पाकिस्तानी टीम नहीं उठा सकी। भारत की 5-3 की बढ़त इसके साथ बरकरार रही।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: हन्नान शाहिद ने किया पाकिस्तान के लिए तीसरा गोल
हन्नान शाहिद ने किया पाकिस्तान के लिए तीसरा गोल। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही ये गोल पाकिस्तान ने किया। भारत अभी भी 5-3 से आगे चल रहा है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत की 5-2 की बढ़त के साथ तीसरे क्वार्टर का अंत
तीसरे क्वार्टर में भारत ने केवल एक गोल किया और भारत की 5-2 की बढ़त के साथ तीसरे क्वार्टर का अंत हुआ। इस क्वार्टर में एकलौता गोल हार्दिक सिंह ने किया।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान को मिला मिला पेनल्टी कॉर्नर
पाकिस्तान को तीसरे क्वार्टर के समाप्त होने से चार मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सूफियान खान इस प्रयास को गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। भारत की 5-2 की बढ़त बरकरार है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत को मिला एक और पेनल्टी कॉर्नर
भारत को 37वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार गोल में भारतीय खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत को मिला पेनल्टी स्ट्रोक
भारत को पेनल्टी स्ट्रोक 34वें मिनट में मिला जिसे हार्दिक ने गोल में तब्दील करके भारत को 5-2 की बढ़त दिला दी।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने की वापसी
मैच के पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल और जड़े लेकिन पाकिस्तान ने भी इस दौरान वापसी की पुरजोर कोशिश की और दो गोल जड़कर स्कोर लाइन को 4-2 कर दिया। पाकिस्तान के लिए गोल हन्नान शाहिद और सूफियान खान ने किया। वहीं भारत के लिए तीसरा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह और चौथा गोल अभिषेक ने किया। शुरुआती 30 मिनट में भारत ने मैच में 4-2 के अंतर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान को मिला दूसरा पेनल्टी कॉर्नर
पाकिस्तान की टीम लगातार आक्रमण करती दिख रही है और उसे दूसरा पेनल्टी कॉर्नर 25वें मिनट में मिला है। इस बार पाकिस्तान पेनल्टी को गोल में तब्दील करने में नाकाम रहा। भारत अभी भी 4-2 से आगे है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर
पाकिस्तान को 24वें मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसे सूफियान खान ने गोल में तब्दील कर दिया। 24वें मिनट में भारत 4-2 से आगे चल रहा है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: अभिषेक ने किया भारत के लिए चौथा गोल
पाकिस्तान की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए अभिषेक ने शानदार फील्ड गोल करके भारत को 4-1 से आगे कर दिया। भारत ने 24वें मिनट में चौथा गोल किया।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने की वापसी 22वें मिनट में खोला खाता
हन्नान शाहिद ने पाकिस्तान के लिए पहला गोल 22वें मिनट में किया। यह पाकिस्तान का मैच में पहला गोल है। भारत अभी भी मैच में 3-1 से आगे है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: हरमनप्रीत सिंह ने किया तीसरा गोल
भारतीय टीम ने मैच के 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत को 3-0 से आगे कर दिया है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत को मिला पांचवां पेनल्टी कॉर्नर
भारतीय टीम को 20वें मिनट में पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: दूसरा क्वार्टर शुरू
भारत पाकिस्तान के बीच ग्रुप डी के मुकाबले का दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: एकतरफा रहा पहला क्वार्टर, भारत पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से आगे
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले में आतिशी शुरुआत करते हुए पहले ही क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने लिए पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके किया। इसके बाद मनदीप सिंह ने अभिषेक के शॉट को दिशा दिखाकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत को मिला तीसरा पेनल्टी कॉर्नर
भारतीय टीम को 13वें मिनट में मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: मनदीप सिंह ने भारत की बढ़त को किया दोगुना
भारत ने पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में फील्ड गोल के जरिए अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। अभिषेक के पास को मनदीप ने दिशा दिखाकर गेंद को पाकिस्तानी गोलपोस्ट पर भेज दिया। भारत पहले क्वार्टर में 2-0 से आगे हो गया है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: दूसरे पेनल्टीकॉर्नर को गोल में नहीं तब्दील कर पाया भारत
भारतीय टीम दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नही ंकर पाई। पाकिस्तानी डिफेंस इस बार बचाव करने में सफल रहा।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत को मिला दूसरा पेनल्टी कॉर्नर
मैच के छठे मिनट में भारतीय टीम को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला है।FIH Hockey World Cu 2026, IND vs PAK LIVE: हरमनप्रीत ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
हरमनप्रीत सिंह ने भारत को पांचवें मिनट में मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील करके 1-0 की बढ़त दिला दी है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर
भारतीय टीम को पांचवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला है। यह बढ़त बनाने का शानदार मौका है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: दूसरे ही मिनट में गोल के करीब पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए दूसरे ही मिनट में गोल करने के करीब पहुंच गई थी। लेकिन हार्दिक उसे गोल में तब्दील करने से चूक गए।FIH Hockey World Cu 2026, IND vs PAK LIVE: भारत पाक मुकाबले के पहला क्वार्टर शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले का पहला क्वार्टर शुरू हो गया है। भारतीय टीम केसरिया और पाकिस्तीन टीम सफेद रंग की जर्सी पहनकर खेल रही है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ
मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाए।FIH Hockey World Cu 2026, IND vs PAK LIVE: शुरू होने वाला है भारत पाकिस्तान मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबला शुरू होने जा रहा है। 21वीं सदी में दूसरी बार विश्व कप में भारत पाकिस्तान का आमना सामना हो रहा है। पाकिस्तान ने हॉकी विश्व कप में भारत को मात 1986 में दी थी। इस लिहाज से भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: इस साल भारत दो बार दे चुका है पाकिस्तान को पटखनी
भारतीय हॉकी टीम मौजूदा वर्ष में भी दो बार पाकिस्तानी टीम को प्रो लीग में पटखनी दे चुकी है। पाकिस्तानी को पहले मुकाबले में 4-3 और दूसरे में 7-1 के अंतर से भारतीय टीम ने मात दी थी।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: दस साल से भारत से नहीं जीता है पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम हॉकी के मैदान पर भारतीय टीम से पिछले 10 साल में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। साल 2016 के बाद से दोनों के बीच कुल 19 मैच खेले गए जिसमें से 17 में भारतीय टीम को जीत मिली वहीं दो मैच बराबरी पर समाप्त हुए।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: चौथे पायदान पर है पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम अबतक खेले दो मैच में एक हार और एक ड्रॉ के साथ चौथे पायदान पर है। भारत के खिलाफ जीत से उसे टूर्नामेंट में जीवनदान मिल सकता है। पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 1-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मुकाबले में वेल्स के खिलाफ उसने 3-3 से ड्रॉ खेला था।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: दूसरे पायदान पर है भारत
भारतीय टीम को अबतक खेले दो मैच में से एक में जीत और एक में हार मिली है। टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 के अंतर से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।FIH Hockey World Cup 2026, IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज
हॉकी विश्व कप 2026 में आज ग्रुप डी के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए अगले राउंड में पहुंचने के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है।खत्म हुआ सफरः महान मेसी ने लाखों फैंस की नम आंखों के बीच खेला आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, यहां हिंदी में पढ़ें उनकी अंतिम स्पीच
'सपने सच होते हैं', टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक लगाने के बाद दिया भावुक बयान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्यों हुआ पाक क्रिकेट टीम का इतना बुरा हाल, कैसे कर सकते हैं वापसी
'रोहित, विराट भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान', पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर RO-KO के लिए कही खास बातें
India T20 ODI Squad: जिम्बाब्वे में होगी मंधाना की पहली अग्निपरीक्षा, टी20 और वनडे टीम का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
