Paris Olympics 2024: संगीन के साये में होगा पेरिस ओलंपिक का आयोजन, चप्पे-चप्पे में तैनात हैं सुरक्षाकर्मी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2024, 06:47 PM IST

33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की सुरक्षाी के लिए फ्रांस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। खेलों की सुरक्षा के लिए 55 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मा तैनात किए गए हैं। पृथ्वी, जल और आकाश तीनों में सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद हैं।

पेरिस: पेरिस ओलंपिक के आयोजन से जुड़े प्रमुख लोगों ने लगभग एक साल पहले आत्मविश्वास के साथ कहा था कि इन खेलों के दौरान फ्रांस की राजधानी ‘दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह’ होगी लेकिन अब परिस्थितियां बदल गयी है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए पुलिस के साथ सेना और कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद ली जा रही है। पेरिस में पुलिस दल सड़कों पर गश्त कर रहे हैं, आसमान में लड़ाकू जेट विमान उड़ रहे और सेना की टुकड़ी को इस तरह से तैयार किया गया कि वे आपात स्थिति में किसी भी खेल स्थल या खेल गांव में आधे घंटे में पहुंच जाये।

Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 सुरक्षाकर्मी

55 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी हैं तैनात

उद्घाटन समारोह की मेजबानी करने वाले सीन नदी के किनारों को पहले खुला रखने की योजना थी लेकिन अब दोनों किनारों पर सुरक्षा अवरोध लगाए जा रहे हैं। यूक्रेन तथा गाजा में चल रहे युद्ध और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच फ्रांस के सामने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक दुनिया भर के लगभग 10,500 खिलाड़ियों के साथ लाखों की संख्या में यहां आने वाले प्रशंसकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौती होगी। इन खेलों पर साइबर हमलों का भी खतरा है। पेरिस खेलों के लिए 45,000 पुलिस के साथ लगभग 10,000 सेना के जवानों को तैनात किया गया है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से पेरिस में सबसे बड़ा सैन्य शिविर है।

End of Feed