47,23,25,455 रुपये में बिकी महान फुटबॉलर पेले की जर्सी, बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए क्यों है इतनी खास

FIFA World Cup 1958 Pele's Jersey Auction: फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार ब्राजील के पूर्व दिग्गज पेले की उस जर्सी की नीलामी कर दी गई है जो उन्होंने अपने फीफा विश्व कप 1958 के फाइनल में पहनी थी और 17 साल की उम्र में पहली बार अपने देश को विश्व कप जिताया था। इस जर्सी ने कीमत का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले ने 1958 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जो जर्सी पहनी थी (जिसमें उन्होंने दो गोल किए थे), वो नीलामी में 4.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (तकरीन 47 करोड़ 23 लाख रुपये) में बिकी है। यह इस फ़ुटबॉल आइकन से जुड़ी सबसे कीमती यादगार चीज बन गई है।

Pele FIFA World Cup 1958 Final Jersey Sold For USD 5 Million

पेले की फीफा विश्व कप 1958 फाइनल वाली जर्सी हुई नीलाम (X/Sotheby's/Pele)

सोथबीज़ ने बताया कि मशहूर नंबर 10 वाली शर्ट, जिसे 17 साल के पेले ने तब पहना था जब ब्राज़ील ने स्टॉकहोम में मेजबान स्वीडन को 5-2 से हराकर 1958 में अपना पहला फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप खिताब जीता था, उसके लिए पांच से ज्यादा बोली लगाने वालों की तरफ से 10 बोलियां लगाई गईं।

End of Feed