FIFA World Cup Closing Ceremony: सितारों से सजा होगा फुटबॉल वर्ल्ड कप का समापन समारोह, जस्टिन बीबर से लेकर शकीरा-मैडोना का दिखेगा जलवा

FIFA World Cup Closing Ceremony 2026: फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल अब कुछ ही दिन दूर है। भारतीय समय के मुताबिक 20 जुलाई को देर रात 12:30 बजे होने वाले खिताबी मुकाबले के हाफ टाइम में एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा जिसमें विश्व की नामी हस्तियां परफॉर्म करेंगी।

FIFA World Cup Closing Ceremony: ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले सिंगर जस्टिन बीबर, K-पॉप ग्रुप BTS, बर्ना बॉय और पॉप कल्चर के बड़े नाम शकीरा और मैडोना न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल हाफ-टाइम शो में परफॉर्म करेंगे। फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल 20 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक देर रात 12:30 बजे (IST) न्यू जर्सी में होगा। FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि ये सुपरस्टार आर्टिस्ट 'FIFA ग्लोबल सिटिज़न एजुकेशन फंड' और दुनिया भर के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और फ़ुटबॉल के मौकों को बढ़ाने के इसके मिशन के समर्थन में शो की सुर्खियां होंगे।

FIFA World Cup Closing Ceremony 2026, Shakira, Justin Bieber

फीफा विश्व कप की क्लोजिंग सेरेमनी सितारों से सजी होगी (Instagram/Shakira/JustinBieber)

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने पोस्ट किया, "जब दुनिया की ज़रूरतों की बात आती है, तो शिक्षा से ज़्यादा ज़रूरी कुछ नहीं है। हमें गर्व है कि जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और BTS के साथ मिलकर FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल हाफ-टाइम शो शानदार बनाएंगे। यह शो FIFA ग्लोबल सिटिज़न एजुकेशन फंड और दुनिया भर के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और फ़ुटबॉल के मौकों को बढ़ाने के हमारे मिशन के समर्थन में होगा।"

End of Feed