'हमें लूटा गया' नॉर्वे की हार पर हालैंड के पिता ने लगाया बड़ा आरोप

FIFA वर्ल्ड कप 2026: यह नॉर्वे का अब तक का सबसे बेहतरीन वर्ल्ड कप रहा। टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। नॉर्वे 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा था। संयोग से अल्फी हालैंड भी 1998 की टीम का हिस्सा थे जिसने ब्राजील को हराया था।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से 2-1 से हार के बाद नॉर्वे के पूर्व खिलाड़ी और स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के पिता अल्फ-इंगे "अल्फी" हालैंड ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को "लूटा गया" है। दरअसल, मियामी में खेले गए क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे ने एंड्रियास स्क्जेल्डरप के गोल से बढ़त बना ली थी। एर्लिंग हालैंड ने भी जॉर्डन पिकफोर्ड को परेशान किया। लेकिन पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में जूड बेलिंगहम ने गोल करके 1-1 कर दिया। एक्स्ट्रा टाइम में बेलिंगहम ने फिर गोल किया जब गोलकीपर ओरजान नाइलैंड से मॉर्गन रोजर्स का शॉट छूट गया। इंग्लैंड 2-1 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गया, जहां उसका सामना अर्जेंटीना से होगा।

Norway

नॉर्वे और हालैंड (फोटो साभार- FIFA)

अल्फी हालैंड ने क्या कहा?

अंग्रेजी पत्रकार हेनरी विंटर के पोस्ट का जवाब देते हुए अल्फी ने X पर लिखा, "सच में? रेफरी ने बचा लिया। उम्मीद है अब आप वर्ल्ड कप जीत जाओ। लेकिन मुझे लगता है आज हमें लूटा गया।" विंटर ने पहले बेलिंगहम की तारीफ की थी: "ओडेगार्ड गेम चला रहा था। नॉर्वे के फैंस गा रहे थे 'इंग्लैंड घर जा रहा है'। बेलिंगहम ने तय किया कि ऐसा नहीं होगा। जिम्मेदारी ली, मौका बनाया और गोल किया। 35 साल में इंग्लैंड को कवर करते हुए सबसे बेस्ट खिलाड़ी देखा है।"

End of Feed