FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना, पुर्तगाल या फ्रांस नहीं, इस देश के मैच को सबसे ज्यादा दर्शकों ने टीवी पर देखा

FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच हुआ मुकाबला अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गैर-अमेरिकी मैच बन गया है। फॉक्स नेटवर्क के अनुसार, रविवार को खेले गए मैच में रात 10:15 से 10:30 बजे के बीच व्यूअरशिप 2.57 करोड़ के पार पहुंच गई थी।

FIFA World Cup 2026 में व्यूअरशिप का एक नया रिकॉर्ड बन गया है। अर्जेंटीना, पुर्तगाल या फ्रांस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच हुआ मुकाबला अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गैर-अमेरिकी मैच बन गया है। फॉक्स नेटवर्क के मुताबिक, मैक्सिको सिटी में रविवार रात खेले गए इस मैच को अंग्रेजी प्रसारण पर औसतन 2.17 करोड़ दर्शकों ने लाइव देखा। इसने 2022 में अर्जेंटीना-फ्रांस फाइनल के 1.67 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

FIFA (10)

फीफा वर्ल्ड कप (फोटो साभार- FIFA)

फॉक्स ने बताया कि रात 10:15 से 10:30 बजे के बीच व्यूअरशिप 2.57 करोड़ के पार पहुंच गई थी। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड अब भी अमेरिका-बेल्जियम मैच के नाम है, जिसे 3 करोड़ लोगों ने देखा था। यह आंकड़ा दिखाता है कि 2026 वर्ल्ड कप को लेकर अमेरिकी फैंस में जबरदस्त क्रेज है, भले ही उनकी टीम मैदान पर न हो।

End of Feed