अगले फुटबॉल वर्ल्ड कप में फीफा को है इतनी कमाई की उम्मीद, आंकड़ा आपके होश उड़ा देगा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 16, 2022, 08:09 PM IST

FIFA World Cup Earning: कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 में फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने जमकर राजस्व प्राप्त किया है। लेकिन उससे भी बड़ी बात ये है कि उन्होंने अगले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए राजस्व का टारगेट अभी से तय कर दिया है। जो उम्मीद जताई गई है, वो हैरान करने वाली है।

FIFA World Cup: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा विश्व कप का इंतजार हर फुटबॉल फैन को रहता है। हर चार साल में होने वाले इस गजब के महासंग्राम को देखने के लिए पूरी दुनिया उमड़ती है, फिर चाहे वो मैदानों पर हो या फिर घर बैठकर इसे टीवी या मोबाइल पर देखकर। टूर्नामेंट को आयोजित करने वाली वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा को इससे जबरदस्त कमाई होती है। अभी फीफा विश्व कप 2022 समाप्त भी नहीं हुआ और फीफा ने अगले विश्व कप में कितनी कमाई होगी इसकी उम्मीद जाहिर कर दी है।

fifa_trophy

फीफा विश्व कप ट्रॉफी (AP)

फीफा को 2026 में उत्तरी अमेरिका में आयोजित होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप से 11 अरब डॉलर राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। इस विश्वकप में 48 टीमें भाग लेंगी। फीफा परिषद के सामने शुक्रवार को चार साल का बजट पेश किया गया जिसने लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की गयी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पुरुष विश्वकप के प्रसारण अधिकारों और प्रायोजन करार के कारण होगी।

End of Feed