EXPLAINED: क्या है 'लास मालविनास', विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली अर्जेंटीना को क्यों मिल सकती है सजा..वो दर्दनाक युद्ध

Why Argentina Could Face FIFA Sanctions: लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने बेशक फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है, लेकिन इस मैच का एक पहलू और भी था। खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की, मैच में लगातार हुई कहासुनी और फिर अंत में कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर अर्जेंटीना पर पाबंदियां लग सकती हैं। क्या है पूरा मामला और क्यों इतिहास बन गया खेल मैदान पर विवाद का कारण।

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बावजूद अर्जेंटीना को FIFA की पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है। मिडफील्डर जियोवानी लो सेल्सो ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम की वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल जीत का जश्न फॉकलैंड आइलैंड्स के बैनर के साथ मनाया था। अटलांटा में अर्जेंटीना की 2-1 से वापसी वाली जीत के बाद, लो सेल्सो ने एक बैनर दिखाया जिस पर "Las Malvinas son Argentinas" लिखा था। यह फॉकलैंड आइलैंड्स पर अर्जेंटीना के दावे को दिखाता है। इस वाक्यांश का मतलब है "मालविनास अर्जेंटीना के हैं।"

Why Argentina Might Face FIFA Sanctions After Reachin FIFA World Cup Final

विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना पर क्यों मंडराए सजा के काले बादल

लो सेल्सो और डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने वह बैनर पकड़ा था, जिसे स्टैंड में बैठे फैंस ने निकाला था। उन्होंने कुछ देर के लिए इसे हटा दिया था, लेकिन बाद में लो सेल्सो ने इसे पिच पर रख दिया। इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड (IFAB), जो फुटबॉल के नियम बनाता है, और FIFA के पास मैच के दौरान राजनीतिक झंडे, नारे और प्रतीकों को दिखाने पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम हैं।

End of Feed