FIFA World Cup: हालैंड ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फुटबॉल विश्व कप में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Erling Haaland World Record: फुटबॉल वर्ल्ड कप में नॉर्वे के अर्लिंग हालैंड एक के बाद एक लगातार हर मैच में अपनी टीम को अकेले दम पर आगे ले जा रहे हैं। इस बार उन्होंने 5 बार की चैंपियन ब्राजील को अपने दो गोल के दम पर 2-1 से पस्त कर दिया। इस दौरान हालैंड ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई नए आंकड़ों को अंजाम दिया है।

Erling Haaland Records: नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में ब्राज़ील को हराकर अपने इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह टूर्नामेंट के सबसे चौंकाने वाले नतीजों में से एक था, क्योंकि पांच बार की चैंपियन टीम क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बनाने से पहले ही बाहर हो गई, जबकि अपना चौथा विश्व कप खेल रही नॉर्वे टीम ने पहली बार क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई किया। इस मैच में नॉर्वे के हीरो उनके स्टार स्ट्राइकर और शायद अब तक के सबसे महान खिलाड़ी, एर्लिंग हालैंड रहे। उन्होंने मैच के 80वें और 90वें मिनट में दो गोल करके नॉर्वे को जीत दिलाई। अब उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

FIFA World Cup 2026, Erling Haaland World Record

अर्लिंग हालैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Record: एर्लिंग हालैंड ने नॉर्वे के लिए लगातार 14 इंटरनेशनल मैचों में गोल किए हैं, और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 27 गोल किए हैं, जिसमें ब्राज़ील के खिलाफ़ किए गए दो गोल भी शामिल हैं। हालैंड के इस रिकॉर्ड से पहले, यह रिकॉर्ड मलेशिया के अब्दुल गनी मिनहाट के नाम था, जिन्होंने 1961 और 1962 के बीच लगातार 11 मैचों में गोल किए थे।

End of Feed