National Sports Awards: दिव्या देशमुख, तेजस्विन शंकर और गायत्री गोपीचंद अर्जेुन अवॉर्ड के लिए नामित किए गए

Arjuna Award: अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 17 खिलाड़ियों में वर्ल्ड कप जीतने वाली शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, डेकाथलीट और हाई जम्पर तेजस्विन शंकर और शटलर गायत्री गोपीचंद शामिल थे। हालांकि, खेल मंत्रालय ने इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं चुना।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने नेशनल अवार्ड्स 2025 की घोषणा की है। अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों में एथलीट तेजस्विन शंकर, शतरंज के स्टार विदित गुजराती और दिव्या देशमुख, और बैडमिंटन की जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रेसा जॉली शामिल हैं।

Arjun Awards 2026 Nominated Names

अर्जुन अवॉर्ड

नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स हर साल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानने और सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, सरकार ने अलग-अलग कैटेगरी में इन खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवार्ड देने का फैसला किया है। 'खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड' पिछले चार सालों में अच्छे प्रदर्शन और लीडरशिप, खेल भावना और अनुशासन की क्वालिटी दिखाने के लिए दिया जाता है।

End of Feed