'ये विदाई का समय है'... महान रोनाल्डो फुटबॉल वर्ल्ड कप के बाद लेंगे संन्यास, बहन ने की पुष्टि, CR7 ने खुद दिया संस्पेंस वाला बयान

Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल इतिहास के महान खिलाड़ियों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा चुके 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। इसकी पुष्टि उनकी बहन ने की है। फिलहाल उनकी अगुवाई में पुर्तगाल की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंच चुकी है।

Cristiano Ronaldo Retirement: महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से रिटायर हो रहे हैं, इस बात की उनकी बहन काटिया अवेरो ने पुष्टि कर दी है। जब रोनाल्डो इस विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेलेंगे, तो दो दशक लंबे शानदार करियर का समापन होगा। मैनचेस्टर यूनाइटेड में एक निडर और फुर्तीले युवा खिलाड़ी से लेकर खेल के सबसे महान गोलस्कोरर बनने तक, दुनिया ने उन्हें एक अनोखी कहानी लिखते हुए देखा है। अब आखिरी अध्याय करीब है। इस बीच पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया को अंतिम मिनटों में 2-1 से मात देकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। हालांकि, रोनाल्डो ने इस मैच के बाद अपनी बहन के बयान से इतर अपने संन्यास की अटकलों पर कुछ ऐसा कहा जिससे संस्पेंस गहरा गया।

cristiano ronaldo set to retire from international football after fifa world cup 2026 claims sister

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के बाद लेंगे संन्यास

रोनाल्डो की बहन काटिया अवेरो ने कहा, "मुझे जो जानकारी मिली है, एक भरोसेमंद सूत्र से, उसके हिसाब से मुझे लगता है कि ये उनका आखिरी सफर है, इसलिए आइए इसका आनंद लें। मुझे नहीं लगता कि वे आज ही अलविदा कहेंगे, लेकिन यह समय जल्द ही आने वाला है। मुझे पूरा यकीन है कि यह विदाई का समय है। इसलिए इसका भरपूर आनंद लें, क्योंकि 200 गोल के बाद किसी और को ढूंढना मुश्किल होगा। मैं पुर्तगाली राष्ट्रीय टीम की बात कर रही हूं।"

End of Feed