Happy Birthday Virender Sehwag: वीरेंद्र सहवाग के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने किया मजेदार पोस्ट, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज 48वां जन्मदिन है। इस मौके पर युवराज सिंह ने उन्हें मजाकिया अंदाज में विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि इस नवाब का कोई जवाब नहीं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन है। अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग दुनिया के महान ओपनरों में गिने जाते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके साथी क्रिकेटर युवराज सिंह ने ऐसा पोस्ट किया, जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

yuvraj and sehwag

युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग। फोटो- साभार- युवराज सिंह इंस्टाग्राम

सहवाग और युवराज ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए एक साथ क्रिकेट खेला। दोनों टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 की ऐतिहासिक जीत में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। साथ ही दोनों की दोस्ती काफी गहरी और मशहूर भी रही। दोनों ही अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

End of Feed