Yuvraj Singh-MS Dhoni:'वो मेरे करीबी दोस्त नहीं है' युवराज ने धोनी के साथ रिश्तें को लेकर किया बड़ा खुलासा

Yuvraj Singh on MS Dhoni friendship: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने साधी और कैप्टन कूल के साथ रिश्तों को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। सिक्सर किंग ने धोनी संग अपने रिश्तों पर खुलकर बातचीत की है।

Yuvraj Singh on MS Dhoni friendship: भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि वह और एमएस धोनी कभी करीबी दोस्त नहीं थे और उन्होंने आगे कहा कि उनकी दोस्ती क्रिकेट तक ही सीमित थी। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

Yuvraj Singh MS Dhoni

युवराज सिंह एमएस धोनी (फोटो- ICC)

जब धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप जीता था तब युवराज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। वह धोनी की अगुवाई वाली उस टीम के भी प्रमुख सदस्य थे जिसने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप जीता था।

End of Feed