बेन डकेट भी हुए यशस्वी जायसवाल के मुरीद, उनके भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2024, 08:42 PM IST

राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के लिए शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजकोट: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ‘उभरता हुआ सितारा’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी खेमे के खिलाड़ियों को आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित का श्रेय उनकी टीम को दिया जाना चाहिये। जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की बहुचर्चित ‘बैजबॉल’ तरीके से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की दूसरी पारी में शतक ठोका। पीठ में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने 133 गेंदों में 104 रन की पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

धीमी शुरुआत के बाद जायसवाल ने जड़ा आतिशी शतक

जायसवाल एक समय 73 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन दिन के आखिरी सत्र में उन्होंने अपना रवैया बदला और आक्रामक शॉट से शतक पूरा किया। डकेट ने दिन के खेल के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,'जब आप विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें कुछ श्रेय लेना चाहिए । वे अपनी नैसर्गिक शैली से अलग तरीके से अलग खेल रहे हैं।'

End of Feed