WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने विराट कोहली की इस खास तस्वीर को पोस्ट किया, सोशल मीडिया पर वायरल

John Cena Tribute For Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि उन देशों में भी हैं जहां क्रिकेट इतना लोकप्रिय नहीं है। उन विदेशी सेलेब्रिटीज के बीच भी है जिनका क्रिकेट से कोई ताल्लुक नहीं। ऐसे ही एक सुपरस्टार हैं WWE के मशहूर पहलवान जॉन सीना। विराट की एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर फिर हलचल मचा दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली के लिए जॉन सीना का सम्मान
  • WWE सुपरस्टार ने विराट के लिए किया पोस्ट
  • इससे पहले विराट का एक वीडियो हुआ था वायरल

WWE के दिग्गज पहलवान जॉन सीना (John Cena) ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली (Virat Kohli) की तस्वीर शेयर कर उन्हें सम्मान दिया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने टी20 विश्व कप की अंगूठी दिखाई और वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के आईपीएल मैच से पहले सीना के मशहूर 'यू कांट सी मी' मूव की नकल की थी।

WWE Star John Cena Pays Tribute To Virat Kohli

WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने पोस्ट की विराट कोहली की वायरल तस्वीर (WWE/Instagram)

भारतीय फैंस ने कोहली पर जॉन सीना की पोस्ट को खूब पसंद किया और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली की लोकप्रियता का जश्न मनाया। यह पहली बार नहीं है जब जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली की तस्वीर शेयर की है।

End of Feed