MI W vs UP W WPL 2025: विजय रथ पर सवार यूपी वॉरियर्स को मुंबई इंडियंस से मिलेगी कड़ी चुनौती

MI W vs UP W WPL 2025 Preview: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में एक और धमाकेदार मुकाबला होने वाला है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर यूपी वॉरियर्स से हो रही है। इस मुकाबले को में रोमांच की सारी हदें पार हो सकती है आइए जानते हैं मैच से जुड़ी हर जानकारी।

MI W vs UP W WPL 2025 Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) में अपनी लय बनाए रखने के लिए तैयार है। बुधवार को उन्हें मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम से भिड़ना होगा।वॉरियर्स की आरसीबी के खिलाफ जीत में सोफी एक्लेस्टोन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, टीम के अन्य बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है। चिनेले हेनरी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दिलाई थी, जबकि आरसीबी के खिलाफ एक्लेस्टोन ने अहम भूमिका निभाई।

MI W vs UP W WPL 2025

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे और श्वेता सहरावत ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन उन्हें अपनी पारियों को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। वृंदा दिनेश और कप्तान दीप्ति शर्मा को बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा जैसी मैच विजेता खिलाड़ी भी है, लेकिन वह अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।यूपी वॉरियर्स ने इस सत्र की शुरुआत खराब की थी और पहले दो मैच हार गई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अगले दो मैच जीतकर खुद को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

End of Feed