WPL, MI vs UPW Pitch Report, Delhi Weather: मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 7, 2024, 04:52 PM IST

WPL 2024, MI-W vs UPW-W Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (7 March 2024) महिला प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दूसरी बार मैच होगा। आइए जानते हैं इस डब्ल्यूपीएल मुकाबले की पिच रिपोर्ट और दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024)
  • आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की होगी टक्कर
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है मैच

WPL 2024, MIW vs UPW Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में आज इस सत्र का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला टीम और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की वापसी होना लगभग तय है, जबकि यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) होंगी। ये मैच आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

WPL 2024, MI vs UPW Pitch Report, Delhi Weather Forecast

मुंबई बनाम यूपी डब्ल्यूपीएल 2024 मैच पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच ये इस डब्ल्यूपीएल सीजन के दूसरे चरण का मुकाबला होगा। इससे पहले ये दोनों टीमें जब पहले चरण में बेंगलुरू के मैदान पर टकराई थीं तब यूपी वॉरियर्स ने मौजूदा चैंपियन मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त दे दी थी। वहीं दोनों टीमों के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक खेले 5 मैचों में मुंबई की टीम ने 3 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले गंवाए हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स ने तीन मैच गंवाए हैं और दो मैच जीते हैं। अंक तालिका में मुंबई तीसरे पायदान पर है और यूपी की टीम चौथे स्थान पर है। अब आपको बताते हैं आज होने वाले मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

End of Feed