WPL 2024: स्मृति मंधाना की कप्तानी पर फिरा पानी, दिल्ली कैपिटल्स ने दी आरसीबी को पटखनी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 29, 2024, 11:46 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 25 रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना आतिशी अर्धशतकीय पारी खेलने के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सकी।

बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विमंस प्रीमियर लीग 2024 के सातवें मुकाबले में आरसीबी को रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा की आतिशी अर्धशतकीय पारी 50(31) की बदौलत 5 विकेट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन बना सकी और 25 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। कप्तान स्मृति मंधाना की 43 गेंद पर 74 रन की आतिशी पारी पर पानी फिर गया।

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स (साभार WPL)

इसके बाद मंधाना ने 43 गेंद में 74 रन की तेज पारी खेली जिसमें 10 चौके और तीन छक्के जड़े थे लेकिन उनके अर्धशतक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। इस तरह पहले दो मैच में जीत दर्ज करने वाली आरसीबी की जीत की लय टूट गयी। मंधाना के अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरूआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सकीं।

End of Feed