पूरी तरह फिट नहीं, चार किलो वजन घटाः 92 रन बनाने के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 2, 2023, 10:17 PM IST

Shubman Gill says he is not fully fit: टीम इंडिया के युवा ओपनर शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 92 रनों की पारी खेलने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह फिट नहीं हैं और डेंगू होने के बाद उनका चार किलो वजन भी घटा है।

श्रीलंका के खिलाफ 92 गेंद में इतने ही रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने गुरूवार को कहा कि डेंगू होने के बाद वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाये हैं जिसके कारण वह विश्व कप के पहले दो मैच नहीं खेल पाये थे।

World Cup 2023, IND vs SL, Shubman Gill on his fitness

शुभमन गिल (AP)

गिल के अलावा विराट कोहली (88 रन) और श्रेयस अय्यर (82 रन) के अर्धशतकों से भारत ने आठ विकेट पर 357 रन बनाकर श्रीलंका को 302 रन से रौंदकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनायी। गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं। डेंगू होने के बाद मेरा चार किलो वजन घट गया है। ’’

End of Feed