Glenn Maxwell: अफगानिस्तान के कोच का बयान- काश उसके लिए दर्शक दीर्घा में भी फील्डर लगा पाते

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 8, 2023, 02:37 PM IST

Afghanistan coach Jonathan Trott on Glenn Maxwell: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच जॉनाथन ट्रॉट ने कहा है कि काश वो ग्लेन मैक्सवेल के लिए दर्शक दीर्घा में भी फील्डर लगा पाते। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते हुए चोटिल होने के बावजूद अपनी टीम को ऐतिहासिक विश्व कप जीत दिलाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • ग्लेन मैक्सवेल ने खेली नाबाद 201 रनों की ऐतिहासिक पारी
  • अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने मैक्सवेल पर दिया बयान

वानखेड़े स्टेडियम पर गगनभेदी छक्के लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की पारी को लेकर अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने कहा कि काश वे दर्शक दीर्घा में भी फील्डर लगा पाते ताकि उन्हें आउट किया जा सके।

Jonathan Trott

जोनाथन ट्रॉट

मैक्सवेल ने पारी की शुरूआत में मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 128 गेंद में नाबाद 201 रन बनाये जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे । एक समय पर 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने सात विकेट 91 रन पर गंवा दिये थे लेकिन मैक्सवेल ने चमत्कारिक जीत दिलाई।

End of Feed