WI vs SL 2nd Test Day 4 Highlights: ग्रीव्स की जुझारू पारी के बाद रोमांचक हुआ दूसरा टेस्ट मैच, वेस्टइंडीज के पास सीरीज जीतने का मौका

West Indies vs Sri Lanka 2nd Test Day-4 Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के जस्टिन ग्रीव्स की श्रीलंका के खिलाफ नॉर्थ साउंड में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन 325 गेंदों में खेली गई संघर्षपूर्ण 180 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मैच पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और टीम 4 सालों में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बेहद करीब पहुंच गई है।

WI vs SL 2nd Test Day 4 Highlights: जस्टिन ग्रीव्स की श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को 325 गेंदों में खेली गई संघर्षपूर्ण 180 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मैच पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और टीम चार वर्षों में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने के बेहद करीब पहुंच गई है। श्रीलंका के नौ विकेट पर 549 रन पर पारी घोषित के जबाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 499 रन पर सिमटी जिससे वह केवल 50 रन पीछे रही।

Justin Greaves Century, WI vs SL 2nd Test Day 4 Highlights

जस्टिन ग्रीव्स का शानदार शतक

दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 92 रन बना लिए थे। पहली पारी में शतक लगाने वाले लाहिरू उदारा खाता खोले बिना ही आउट हो गए, जबकि निशान फर्नांडो 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टंप्स के समय दिनेश चांदीमल 40 और कमिंदु मेंडिस 30 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका की कुल बढ़त अब 142 रन की हो गई है।

End of Feed