दिल्ली-गुजरात मैच में दिल्ली बनी विजेता

आईपीएल का 40वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में दिल्ली की टीम को 4 रन से जीत मिली। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत स्टार खिलाड़ी रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच
  • रोमांचक मुकाबले में जीती दिल्ली कैपिटल्स
  • ऋषभ पंत धुआंधार पारी खेलकर बने मैच के स्टार

दिल्ली ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। गुजरात को आखिरी ओवर में 19 रन की दरकार थी, लेकिन मुकेश कुमार के सामने राशिद खान 15 रन ही बना पाए और इस तरह दिल्ली ने यह मुकाबला जीत लिया। यह इस सीजन में गुजरात के खिलाफ दिल्ली की दूसरी जीत थी। गुजरात की ओर डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इसके बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक बार फिर गुजरात टाइटंस को निराशा हाथ लगी।

Who Won Yesterday IPL Match DC vs GT match

दिल्ली बनाम गुजरात में कौन जीता कल का मैच (साभार-IPL)

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की 43 गेंद में 88 और अक्षर पटेल की 43 गेंद में 66 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डाला और 4 ओवर में 73 रन लुटाए।

End of Feed