बारिश से प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सस्ते में ढेर करके पांच विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बारिश से प्रभावित लो स्कोरिंग मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। 14-14 ओवर के मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बनाने दिए। टिम डेविड ने 50(26) के अलावा आरसीबी का कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। इसके बाद जीत के लिए मिले 96 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए नेहाल वढेरा की 19 गेंद में नाबाद 33 रन की पारी की बदौलत 11 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। नेहाल वढेरा ने छक्के के साथ पंजाब को जीत दिलाई। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

RCB vs PBKS Kal ka Match Kaun Jeeta

आरसीबी बनाम पीबीकेएस कल का मैच कौन जीता

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस:

बारिश से प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के बारिश की वजह से घटाकर 14-14 ओवर का कर दिया गया।

End of Feed