who won the toss today, PBKS vs SRH, Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 23वें मुकाबले में दो धाकड़ कप्तान आमने-सामने हुए। टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स की टीम आपस में भिड़ी। यह मुकाबला मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। होम ग्राउंड होने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है। हालांकि, मौजूदा सीजन में इस मैदान पर एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें मेजबान पंजाब को जीत मिली थी। टीम उसी लय के साथ उतरेगी और जीत को भी दोहराना चाहेगी। अगर मौजूदा सीजन के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स को 4 मैचों में से 2 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को भी 4 मैचों में से 2 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
शिखर धवन और पैट कमिंस। (फोटो- IPL/BCCI)
पंजाब किंग्स के नए होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
पंजाब बनाम हैदराबाद टॉस टाइम (PBKS vs SRH Toss Time)
- 07.00 PMपंजाब बनाम हैदराबाद मैच वेन्यू (PBKS vs SRH Match venue)
- महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मोहालीपंजाब किंग्स प्लेइंग-11 (Punjab Kings Playing-11)
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11 (Sunrisers Hyderabad Playing-11)
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squad)
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squad)
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।
