IND vs ENG Aaj ka Toss LIVE: भारत ने जीता टॉस, संजू की जगह वैभव को मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

IND vs ENG T20 Toss LIVE, England vs India Timing Today Match (भारत बनाम इंडिया टी20 आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 जुलाई, 2026: भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज हो गया है। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। आज दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जानिए किसने आज का टॉस जीता और क्या फैसला लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसमें भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 189 रन बनाये थे। हालांकि, इस मुकाबले में इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

AAj Ka Toss (2).

आज का टॉस कौन जीता।

अब दोनों टीमें मैनचेस्टर में आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर आखिरी बार जब इंग्लैंड की टीम उतरी थी तो उसने जो किया वह ऐतिहासिक था। इंग्लैंड जब आखिरी बार इस फॉर्मेट में मैनचेस्टर में उतरी थी तो दुनिया ने जोस बटलर और फिल सॉल्ट की आंधी देखी थी। नतीजा इंग्लैंड टीम ने टी20 में 304 रन का स्कोर खड़ा किया था और इस मुकाबले को 146 रन से अपने नाम किया था। भारतीय टीम खासकर गेंदबाजों को इससे सबक लेना चाहिए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस तरह का कोई भी मौका नहीं देना चाहिए।

End of Feed